फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   36 people infected, including ADJ, old man dies in Barabanki

एडीजे समेत 36 लोग संक्रमित, वृद्ध ने बाराबंकी में तोड़ा दम

Fri, 04 Sep 2020 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
36 people infected, including ADJ, old man dies in Barabanki
रायबरेली में गुरुवार को कई संक्रमितों के मिलने के बाद शहजादे कोठी में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग ? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। अपर जनपद न्यायाधीश समेत 36 लोगों की कोरोना रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आ गई है। शहर के सत्य नगर में पांच और पुलिस लाइन में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। कई स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

शहर के ही राना नगर के रहने वाले संक्रमित वृद्ध की मिम्स बाराबंकी में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। खीरों क्षेत्र में रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिलने के बाद महिला अपनी ससुराल चली गई। हालांकि उसे अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि अपर जनपद न्यायाधीश की रिपोर्ट एंटीजन से पॉजिटिव आई है। शहर के सत्य नगर में पांच लोग और पुलिस लाइंस में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सुल्तानपुर जाला, तेलियाकोट, सोथी में भी दो-दो मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरीबा, किशनखेड़ा, लोहरामऊ, सातनपुरवा, जगदीशपुरम, सूरजपुर, पूरे राम प्रसाद, पूरे चौहान जगतपुर, मधुपुरी, देवगांव आदि क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को शहर के रानानगर के रहने वाले 64 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
हालत नाजुक होने पर उसे 26 अगस्त को मिम्स बाराबंकी के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां गुरुवार को वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को संक्रमित पाए गए मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अपर जिला जज के कोरोना संक्रमित होने के बाद 4, 5 और 6 सितंबर को दीवानी कचहरी के सभी न्यायालय बंद रहेंगे। प्रभारी जिला जज जैगम उद्दीन ने पत्र जारी करके परिसर के सैनिटाइजेशन व अन्य कार्यों के लिए 4 और 5 सितंबर को सभी न्यायालयों व कार्यालयों को बंद रखने की जानकारी दी है।
6 सितंबर को रविवार के बाद 7 सितंबर को अपने समय से न्यायालय खुलेंगे। खीरों सीएचसी में तैनात संविदा एएनएम, ब्लॉक प्रोग्राम अफसर, बेसिक हेल्थ वर्कर व वर्कर के बेटे सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जेनापुर गांव, बेहटा सातनपुर गांव की युवतियां, कुसुंडी गांव निवासी युवक व किसुन खेड़ा में 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। सातनपुर की युवती रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही थाना सरेनी क्षेत्र के गांव पहुरी बंडई अपनी ससुराल चली गई।
उसे अस्पताल ले जाने के लिए टीम भेजी गई। कुसुंडी गांव का पॉजिटिव युवक तीन दिन पूर्व हुई बेहटा सातनपुर गांव के युवकों के साथ चाकू मारने की घटना में नामजद है। सीएचसी में कई लोगों के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को बंद करा दिया गया है। सैनिटाइेजशन का काम शुरू करा दिया गया है।
महराजगंज के कोरोना प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि ओथी गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग और 35 वर्षीय व्यक्ति को संक्रमित मिला है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही गांव को सील करा दिया गया है। कुबना गांव में 25 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। सीएचसी परिसर में भी 10 लोगों की जांच की गई।
डीह में जेल गए एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद युवक के गांव में गुरुवार को टीम ने पहुंचकर जांच की। हालांकि सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। क्षेत्र के पूरबनायन निवासी एक युवक एक मामले में जेल गया था जो जांच में संक्रमित पाया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि बंदी के संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम ने बताया कि कस्बे के अलग-अलग मोहल्लों में गुरुवार को हुई 49 लोगों की जांच में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
सभी को रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के कोविड अस्पताल भेजा गया है। सरेनी क्षेत्र में चार व जायस में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सरेनी के बिनन्नावा मजरे रसूलपुर गांव में एक व्यक्ति उन्नाव से आया था। उसी घर की एक महिला बुखार जुखाम से पीड़ित थी।
जांच में दो किशोरियों समेत महिला पॉजिटिव निकली। दून सिंह का पुरवा मजरे छिवलाहा में भी एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। सभी को एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

नगर पालिका जायस के वार्ड नंबर 25 व 24 में गुरुवार को दो संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद दोनों वार्डों को सील कर दिया गया है। सीएचसी फुरसतगंज अधीक्षक डॉ. एचपी यादव ने बताया कि दोनों मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed