फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   36 papers filed for 25 posts of District Planning Committee

जिला योजना समिति के 25 पदों के लिए 36 पर्चे दाखिल

Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
36 papers filed for 25 posts of District Planning Committee
रायबरेली। जिला योजना समिति के 25 पदों के लिए शुक्रवार को गहमागहमी के बीच 36 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपराह्न तीन बजे पर्चों की जांच शुरू हुई। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। 31 अगस्त को नामवापसी के बाद तीन सितंबर को मतदान के बाद मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के 25 पदों को भरने के लिए शुक्रवार को आरओ व एडीएम राम अभिलाष के समक्ष पेश होकर 36 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। एडीएम ने बताया कि अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन, अनुसूचित जाति के लिए पांच, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन पद आरक्षित हैं।
विज्ञापन

महिला के लिए चार पद आरक्षित किए गए हैं। नौ पद अनारक्षित हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन के बाद जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। 31 अगस्त को नामवापसी के बाद तीन सितंबर को सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। तीन सितंबर को ही अपराह्न तीन बजे के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed