फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   36 ice cream factory owners, screws, notice

36 आइसक्रीम फैक्ट्री मालिकों पर शिकंजा, नोटिस

Fri, 21 Apr 2017 12:24 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 21 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
36 ice cream factory owners, screws, notice
नोटिस जरी किए गए - फोटो : getty images
गर्मी के साथ ही शहर हो या फिर देहात क्षेत्र आइसक्रीम की बिक्री शुरू हो गई है। देखने में आ रहा है कि आइसक्रीम बनाने में प्रयोग किए जाने वाली पानी की गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर एफएसडीए के अधिकारियों ने आइसक्रीम फैक्ट्री मालिकों को नोटिस देकर पानी की जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक पखवारा के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। ऐसा न करने वाले फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में जिलेभर में 36 आइसक्रीम फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। खासकर गर्मी के दिनों में आइसक्रीम की बिक्री अधिक होती है। अधिक कमाई के चक्कर में आइसक्रीम बनाने वाले पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं रखी जाती है। इसे एफएसडीए के अफसरों ने गंभीरता से लिया है। अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सिंगर आइसक्रीम, बाबर आइसक्रीम, शिवम आइसक्रीम, शिमला आइसक्रीम फैक्ट्री समेत 36 आइसक्रीम फैक्ट्री मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


सभी से पानी की जांच कराकर उसकी रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने वाले मालिकों पर कार्रवाई होगी। अभिहित अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को आइसक्रीम फैक्ट्रियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से पानी का जो सैंपल दिया जाएगा, उसी पानी की जांच कराई जाएगी। यानि फैक्ट्री मालिक स्वयं पानी लेकर उसे जांच के लिए नहीं भेजेंगे। पानी की जांच लखनऊ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed