फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   3399 people infected in 31 days, 2327 won the battle

31 दिन में 3399 लोग संक्रमित, 2327 ने जीती जंग

Tue, 01 Feb 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
3399 people infected in 31 days, 2327 won the battle
रायबरेली। जनवरी माह के 31 दिन में जिले के 3399 लोग कोरोना के चपेट में आए। यह दीगर बात रही कि बड़ी संख्या में संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दिया है। एक माह में 2327 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत लिया। सोमवार को जिले में 192 और मरीज स्वस्थ हो गए, जबकि 97 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों को होम आइसोलेट करके दवा की किट घरों में पहुंचाई गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1174 है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बीती एक जनवरी को जिले में मात्र तीन एक्टिव केस थे, लेकिन 31 जनवरी को एक्टिव मरीजों की संख्या 1174 हो गई। एक माह के अंदर 3399 लोग कोरोना के चपेट में आए। सभी को होमआइसोलेट कराकर घरों में दवा की किट पहुंचाई गई। अब तक 2327 मरीजों ने कोरोना को मात दिया है। मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। सोमवार को 97 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। 192 और लोग स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

19127 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
जिले में सोमवार को 19127 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। चुनाव में लगे कर्मचारियों को बूस्टर डोज अनिवार्य किए जाने के बाद 1094 लोगों ने सेंटरों पर पहुंचकर कोरोना की बूस्टर डोज का टीका लगवाया। सोमवार को मात्र 36 किशोर और किशोरियों के साथ ही 18 वर्ष से अधिक उम्र के 2521 लोगों ने टीके की पहली डोज का टीका लगवाया। 12509 लोगों को टीके की दूसरी डोज का टीका लगाया गया। शहरी क्षेत्र में टीकाकरण का प्रतिशत काफी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed