{"_id":"613b9c7c8ebc3edadc057d8a","slug":"335-school-get-notice-raibaraily-news-lko5949762157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम की डाटा फीडिंग न करने वाले 335 विद्यालयों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम की डाटा फीडिंग न करने वाले 335 विद्यालयों को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मध्याह्न भोजन योजना के संबंध में प्रेरणा पोर्टल पर डाटा फीडिंग में लापरवाही बरतने वाले 335 स्कूलों को बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
शुक्रवार को इन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों/इंचार्ज हेडमास्टरों को भेजी गई नोटिस में अंतिम चेतावनी देते हुए 14 सितंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जून से अब तक पांच बार खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से लगातार निर्देश दिए जाते रहे हैं, फिर भी काम पूरा नहीं किया गया है। अगर 14 सितंबर तक काम पूरा नहीं हुआ तो लापरवाह स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित सभी विद्यालयों को प्रेरणा पोर्टल पर 76, 49 एवं 124/138 दिवसों की डाटा फीडिंग करानी थी, लेकिन पोर्टल पर समीक्षा के दौरान पाया गया कि 335 विद्यालयों की फीडिंग शत-प्रतिशत नहीं है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डाटा फीडिंग के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से जून से अब तक पांच बार पत्र भेजे जा चुके हैं। लेकिन फीडिंग का कार्य पूरा नहीं कराया गया है।
इस पर डीएम ने भी नाराजगी जताई है। इसी लिए 335 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। अंतिम चेतावनी देते हुए 14 सितंबर तक हर हाल में शत-प्रतिशत फीडिंग का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
195 स्कूलों ने शुरू ही नहीं की फीडिंग
जिले में मध्याह्न भोजन योजना से 2705 विद्यालय आच्छादित हैं, जिनमें बेसिक के साथ ही माध्यमिक शिक्षा के विद्यालय भी शामिल हैं। जिला समन्वयक (एमडीएम) विनय कुमार तिवारी ने बताया कि प्रेरणा पोर्टल पर 335 विद्यालयों का डाटा फीडिंग का काम अधूरा है। 195 विद्यालयों की प्रगति शून्य है। डाटा फीडिंग में लापरवाही बरतने वालों में परिषदीय विद्यालय ही नहीं, माध्यमिक शिक्षा के विद्यालय भी शामिल हैं।
115 स्कूलों में बहुत ज्यादा काम है बाकी
जिले के 115 स्कूल ऐसे हैं, जहां 100 से अधिक छात्र-छात्राओं की डाटा फीडिंग का काम नहीं कराया गया है। बाकी 220 विद्यालयों में 100 से कम बच्चों की फीडिंग शेष है। कान्ह शिक्षा निकेतन करहिया बाजार में सर्वाधिक 577, कंपोजिट स्कूल असहन जगतपुर में 424, कंपोजिट स्कूल लोहानीपुर में 416, कंपोजिट स्कूल कन्नावा में 402, जनता विद्यालय पाहो में 398, उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ में 376, राना बेनी इंटर कालेज में 368, कंपोजिट स्कूल कन्या महराजगंज में 362, बाल विद्या मंदिर गंगागंज में 353 बच्चों की फीडिंग का काम बाकी है। इसी तरह अन्य स्कूलों की प्रगति भी अच्छी नहीं है, जिनकी सूची जारी करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।