फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   32 observers will monitor the TET exam

32 पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी टीईटी परीक्षा

Fri, 29 Jan 2016 10:49 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
32 observers will monitor the TET exam
शुक्रवार को विकास भवन सभागार मेें डीएम सूर्यपाल गंगवार ने तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली जाएगी। महिला व पुरुष शिक्षकों का सचलदल अभ्यर्थियों की तलाशी लेगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि तलाशी के दौरान देखा जाए कि किसी भी दशा में अभ्यर्थी के पास डुप्लीकेट प्रवेशपत्र न हो। ऐसा होने पर उसे प्रवेश न दिया जाए। मोबाइल, कैल्कुलेटर व अन्य सामग्री पर अभ्यर्थी के पास नहीं होना चाहिए। डीआईओएस डॉ. विनय मोहन ने बताया कि 16 केंद्रों पर 11825 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए जीआईसी, जीजीआईसी, एमजीआईसी, एनआईसी, एनएसपीएस, लालऋषि इंटर कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज, गोपाल सरस्वती इंटर कॉलेज, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज सहित जिले के 16 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा में अपर प्राइमरी में 7852 और प्राइमरी में 3973 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बैठक में एसडीएम एसएन शुक्ला, एसपी शुक्ला, बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed