फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आलोक के शतक से जीता पिनैकल क्रिकेट अकादमी

आलोक के शतक से जीता पिनैकल क्रिकेट अकादमी

Thu, 16 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
आलोक के शतक से जीता पिनैकल क्रिकेट अकादमी
आलोक के शतक से जीता पिनैकल क्रिकेट अकादमी
विज्ञापन

रायबरेली। आलोक विश्वकर्मा की शानदार शतकीय पारी की बदौलत पिनैकल क्रिकेट अकादमी लालगंज ने स्टार क्रिकेट अकादमी बछरावां को 37 रन से पराजित किया।

बछरावां डिग्री कॉलेज के मैदान में खेले गए रोमांचक मैच में पिनैकल क्रिकेट अकादमी के कप्तान आलोक विश्वकर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

आलोक विश्वकर्मा और नितिन निर्मल ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 55 गेंदों में 155 रन की साझेदारी निभाई। निर्धारित 35 ओवर के खेल में पिनैकल क्रिकेट अकादमी ने 27.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 250 रन बनाए।
विज्ञापन


इसमें आलोक ने 106 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 65 गेंद में 10 चौके और सात छक्के भी लगाए। नितिन ने 37 रन, समीर ने 16 रन का योगदान दिया। स्टार क्रिकेट अकादमी के अनुभव ने सात ओवर में 58 रन देकर छह विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यम को दो और मयंक को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पूरी टीम 32 ओवर में ही 213 रन पर सिमट गई। अभिषेक ने 54 रन, जीतू यादव ने 35 रन, मयंक शुक्ला ने 34 रन बनाए।


पिनैकल की ओर से आलोक, समीर, नितिन, निखिल ने दो-दो विकेट लिए। आलोक को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच की अंपायरिंग रजन वाजपेयी व कार्तिकेय ने कीञ स्कोरर सक्षम रहे। मैच के शुभारंभ पर रामबाबू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed