फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नगर पंचायत नसीराबाद में पहली बार बनेंगे 270 पीएम आवास

नगर पंचायत नसीराबाद में पहली बार बनेंगे 270 पीएम आवास

Tue, 19 Feb 2019 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत नसीराबाद में पहली बार बनेंगे 270 पीएम आवास
रायबरेली। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद पहली बार नगर पंचायत नसीराबाद के 270 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के लिए चुना गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभार्थियों को पहली किस्त देने के लिए डूडा ने शासन को डिमांड भेजी है। जल्द ही पहली किस्त मिलते ही नसीराबाद में पीएम आवासों के निर्माण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


नसीराबाद को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद भी अब तक नगर पंचायत के गरीबों को पीएम आवास का लाभ नहीं दिया गया। सूडा के निर्देश पर सर्वे का काम पूरा होने के बाद डूडा ने अब नसीराबाद के 270 गरीबों को पीएम आवास के लिए चुना है। लाभार्थियों को आवास की पहली किस्त देने के लिए डूडा ने डिमांड शासन को भेज दी है।
विज्ञापन



प्रमुख सचिव ने मांगी 1301 आवासों की डीपीआर
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिले के नए चिन्हित 1301 लाभार्थियों को आवास की सुविधा देने के लिए डीपीआर (डीप प्रोजेक्ट रिपोर्ट) देने के आदेश दिए। इसके अलावा पीएम आवास के लिए 270 को पहली किस्त, 105 को दूसरी किस्त और करीब 300 लाभार्थियों को तृतीय किस्त देने के लिए डिमांड भी दो दिन में उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। प्रमुख सचिव ने डूडा से संचालित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। नगर पालिका रायबरेली और नगर पंचायत महराजगंज के अधिशासी अधिकारियों ने शत-प्रतिशत चिन्हित लाभार्थियों के आवास पूरे होने की सूचना भी प्रमुख सचिव को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
नगर पंचायत नसीराबाद में पीएम आवास के लिए 270 लाभार्थियों को चुना गया है। पहली किस्त दिलाने के लिए डिमांड भी भेज दी गई है। प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 1301 लाभार्थियों को पीएम आवास देने के लिए डीपीआर उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। डीपीआर तैयार कराई जा रही है।
- सुधाकांत मिश्रा, पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed