{"_id":"5c670266bdec2273a1356ab2","slug":"31550254694-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे बिजली पोल, परीक्षा केंद्र समेत कई घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे बिजली पोल, परीक्षा केंद्र समेत कई घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
िशिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार की रात बेकाबू डीसीएम की टक्कर से बिजली के चार पोल टूट गए। इससे करीब 25 घरों और एक परीक्षा केंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। परीक्षा केंद्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी नहीं चल रहे हैं। जानकारी होने पर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने के कोई प्रयास नहीं किए। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
ब्लॉक क्षेत्र के गूढ़ा गांव में करीब 25 से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति होती है। इसके लिए गांव के बाहर पोल पर ट्रांसफार्मर लगा है। रात में एक डीसीएम ने पोल में टक्कर मार दी। इससे ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। साथ ही चार बिजली के खंभे भी टूट गए। इसी ट्रांसफार्मर से जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा को बिजली आपूर्ति होती है।
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे शोपीस बने हैं। वहीं गांव के छात्र-छात्राओं को ढिबरी के सहारे परीक्षा की तैयारी करनी पड़ रही है। इस बाबत अवर अभियंता विजय कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम की टक्कर से चार विद्युत पोल टूटने के साथ ही ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब सवा लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
डीसीएम चालक के खिलाफ क्षेत्र का लाइनमैन हरिशंकर तिवारी ने थाने में तहरीर दी है। एसओ अजीत विद्यार्थी ने बताया कि तहरीर मिली थी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।