फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सब जूनियर में कोमल और सीनियर में लालती अव्वल

सब जूनियर में कोमल और सीनियर में लालती अव्वल

Tue, 11 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सब जूनियर में कोमल और सीनियर में लालती अव्वल
लालगंज (रायबरेली)। बैसवारा डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग की सब जूनियर प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, डिस्क थ्रो में कोमल प्रथम स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में प्रियंका, 600 मीटर दौड़ में कंचन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में रोशनी अग्निहोत्री, 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में अंजली, लंबी कूद में सोनम सिंह, ऊंची कूद में अंजू, गोला फेंक व भाला फेंक में कुमकुम, डिस्क थ्रो व हैमर थ्रो में शालू सिंह प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर, 800 मीटर दौड़ व लंबी कूद में लालती, ऊंची कूद में शहनाज बानो, उछल कदम कूद, भाला फेंक, हैमर थ्रो में ज्योति कुशवाहा, गोला फेंक व डिस्क थ्रो में कामिनी प्रथम रहीं।

बालक वर्ग की सब जूनियर प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में संजय, 600 मीटर दौड़ व लंबी कूद में पुनीत कुशवाहा, ऊंची कूद में हेमराज कुशवाहा, गोला फेंक में सत्यम यादव, डिस्क थ्रो में विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आयुष, 200 मीटर व 800 मीटर दौड़ में सतेंन्द्र सिंह, 1500 मीटर दौड़ में विजय कुमार, लंबी कूद व हैमर थ्रो में आशू, ऊंची कूद, डिस्क थ्रो, भाला फेंक में ज्ञानेश्वर कुशवाहा, उछल कदम कूद में अंकित कुमार, गोला फेंक में आयुष सिंह प्रथम रहे।


सीनियर बालिक वर्ग की 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में शिवरतन लोधी, 800 मीटर दौड़ में बृजेश कुमार, 1500 मीटर दौड़ में रावेंद्र कुमार, लंबी कूद में शिवरतन लोधी, ऊंची कूद में अभिषेक बाजपेई, उछल कदम कूद में विवेक सिंह, गोला फेंक में सूरज, डिसकस थ्रो व भाला फेंक में अभय प्रताप सिंह, हैमर थ्रो में सुहेल अहमद प्रथम रहे। इस मौके पर इंद्रेश बाजपेई, जीतबहादुर सिंह, उग्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed