फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 30 तक बंद

कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 30 तक बंद

Thu, 28 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 30 तक बंद
कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद
विज्ञापन

रायबरेली। कोहरे और सर्दी की मार से लोग ठिठुर रहे हैं। दिनोंदिन सर्दी का सितम बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। सुबह के वक्त लोगों को घरों में दुबकना मजबूरी बन गया है। कोहरा और भीषण ठंड के चलते डीएम ने बेसिक शिक्षा के अधीन कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी विद्यालयों में 28 से 30 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। अब स्कूल 01 जनवरी सोमवार को खुलेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके शुक्ला ने बुधवार को जारी निर्देश में बताया कि समस्त बोर्ड एवं समस्त माध्यम के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बृहस्पतिवार 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी के आदेश पर यह अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि निर्देशों का अनुपालन कड़ाई से किया जाए। आदेश की अवहेलना न की जाए, अन्यथा विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं कोहरे और सर्दी की मार से लोग ठिठुर रहे हैं। दिनोंदिन सर्दी का सितम बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। सुबह के वक्त लोगों को घरों में दुबकना मजबूरी बन गया है। नौकरी पेशा ठिठुरते हुए दफ्तर पहुंच रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी अलाव का सहारा ले रहे हैं। दोपहर बाद कोहरा छंटने के बाद धूप निकल आती है, जिससे लोगों को कुछ हद तक जरूर राहत मिलती है।
विज्ञापन


एक सप्ताह के तापमान पर एक नजर
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
21 दिसंबर 24.1 10.2
22 दिसंबर 24.0 9.0
23 दिसंबर 25.3 11.7
24 दिसंबर 25.0 9.0
25 दिसंबर 23.4 9.2
26 दिसंबर 22.2 9.0
27 दिसंबर 21.0 9.0

फसलों पर बढ़ा झुलसा, माहू लगने का खतरा
कोहरे की वजह से फसलों पर रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर के वैज्ञानिक डॉ. आरके कनौजिया का कहना है कि गेहूं की फसल को छोड़ दिया जाए तो अन्य फसलों में रोग लगने का खतरा मंडरा रहा है। सरसों की फसल में फूल निकलने लगे हैं। इसलिए माहू लग सकता है। माहू लगने पर किसानों को नीम ऑयल और मैलाथियान दवा का छिड़काव किया जाना है। इसी तरह कोहरे की वजह से केले की फसल में पाला लग सकता है। इसलिए फसल को पाला से बचाने के लिए किसानों को चाहिए कि वे सिंचाई करें, धुआं करें और मेलाथियान दवा का छिड़काव करें। उन्होंने बताया कि आलू की फसल में झुलसा रोग लग रहा है। इसलिए किसान आलू की फसल की सिंचाई करें और डाईथेनएम-45 दवा का छिड़काव करें। उनका कहना है कि इसी तरह कोहरे पड़ता रहा तो इन फसलों को नुकसान हो सकता है। गेहूं के लिए यह मौसम मुफीद है। किसान गेहूं की फसलों की सिंचाई करके उसमें खाद का छिड़काव कर दें, ताकि फसल अच्छी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed