{"_id":"5a15c6ab4f1c1b74698bd571","slug":"31511376555-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 किलोवाट के कनेक्शन पर खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 किलोवाट के कनेक्शन पर खर्च
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 किलोवाट के कनेक्शन पर खर्च
हो रही थी 20 किलोवाट बिजली
रायबरेली। टेस्ट और वितरण के अभियंताओं ने बुधवार को 10 किलोवाट से अधिक के उपभोक्ताओं के यहां छापेमारी की। इस दौरान कम भार पर अधिक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन घनश्याम व टेस्ट डिवीजन के एक्सईएन रामबरन की अगुवाई में कठगर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत छापेमारी की गई। सबसे पहले घुरवारा स्थित प्रभुदयाल के आटा, चक्की कारखाने में छापा मारा। यहां पर 11 किलोवाट के कनेक्शन है, लेकिन 15 किलोवाट लोड पाया गया। इसी तरह चौदह मील के जायसवाल राइसमिल में छापेमारी की गई। यहां पर 15 किलो वाट के कनेक्शन पर 20 किलोवाट का लोड मिला। दोनों उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने के साथ ही शमन शुल्क जमा कराया गया। कठगर स्थित मां वैष्णों राइसमिल पर छापेमारी की गई। यहां पर 80 किलोवाट का कनेक्शन है। यहां पर सबकुछ ठीक मिला। छापेमारी के दौरान कठगर के उपखंड अधिकारी भईयालाल व अवर अभियंता राजीव यादव मौजूद रहे।