फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम व प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम व प्रदर्शन

Thu, 26 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम व प्रदर्शन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम
विज्ञापन

रायबरेली। जिला महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में चल रहे आंदोलन में कोई सुनवाई न होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुलूस निकाला और फिर राजमार्ग जाम कर दिया। जाम होने से दोनों तरफ का आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने पहुंचकर समझाने की कोशिश की तो उससे भी नोकझोंक हुई।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रखा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस के समझाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जाम हटाया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष अनीता की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मांगों को लेकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद बछरावां कस्बे के पास हाईवे जाम कर दिया। देखते ही देखते हाईवे जाम से आवागमन ठप हो गया। वाहनों की कतारें लग र्गइं। जिलाध्यक्ष अनीता का कहना है कि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सम्मानजनक मानदेय देने का वादा किया था, परंतु आज तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 22 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। यदि शीघ्र मांगे न मानी गईं तो और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जानकारी पर एसओ अनिल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जाम खोलने को लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी तीखी कहासुनी हुई। बाद में एसओ ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

इस मौके पर रेखा मिश्रा, सरोज यादव, शीला वर्मा, नीलम पांडेय, रतन बाला श्रीवास्तव, सुनंदा तिवारी, मीरा दुबे, माया सिंह, मीना कुमारी, रेनू, रामदेव, कल्पना, मनीषा मौजूद रहीं। वहीं विकास भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्रित हुई। सभी ने लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज की निंदा की और जम कर नारेबाजी की।


जिला प्रभारी राकेश कुमार श्ुाक्ला, जिला महामंत्री सीता सिंह, मुकेश शुक्ला, कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि मांगें पूरा करने में हीलाहवाली की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सोमवती, ज्ञानवती, सविता, बीना सिंह आदि मौजूद रही। उधर, खीरों ब्लॉक मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर जिला संरक्षक अनूप मिश्रा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, सरिता सिंह, राजसुंदरी, सुशीला यादव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed