{"_id":"599dbc874f1c1b053c8b46a8","slug":"31503509639-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमा का पुरवा में काट दिए गए महुआ के 14 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमा का पुरवा में काट दिए गए महुआ के 14 पेड़
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमा का पुरवा में काट दिए गए महुआ के 14 पेड़
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के रमा का पुरवा गांव स्थित बाग में महुआ के 14 हरे पेड़ काट दिए गए। सूचना पर यूपी 100 और स्थानीय थाने की पुलिस ने छापा मारकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, हैड्रा मशीन बरामद कर ली। लकड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। रमा का पुरवा के पास एक बाग है। सुबह यहां पर ठेकेदार के माध्यम से महुआ के हरे पेड़ काटे जा रहे थे। सूचना पर यूपी 100 पुलिस और सरेनी के कार्यवाहक थानेदार रविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पहुंची तो देखा कि मौके पर 14 हरे महुआ के पेड़ काट दिए गए थे। कार्यवाहक थानेदार ने बताया कि मौके से पेड़ मालिक रामबदन सिंह के अलावा सुशील सिंह, मुनेश्वरबक्श सिंह निवासी पूरे जोरवर का पुरवा और ठेकेदार नफीस अहमद निवासी भोजपुर को हिरासत में लिया गया है। मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, हैड्रा मशीन बरामद करके लकड़ी को जब्त कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।