{"_id":"5995e4ae4f1c1b73108b47f1","slug":"31502995630-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में चार साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में चार साल की बच्ची की मौत
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में चार साल की बच्ची की मौत
रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र के बिनोवापुरी गांव की रहने वाली चार साल की बच्ची की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिवारीजनों का कहना है कि डेंगू के चलते बच्चे की मौत हुई है। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि बच्ची की मौत की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य टीम भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी।
बिनोवापुरी गांव निवासी हनुमान की चार वर्षीय बेटी ज्योति को कई दिन से बुखार आ रहा था। शहर में प्राइवेट इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे परिवारीजन लेकर लखनऊ के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसका कई दिन से इलाज चल रहा था। गुरुवार को ज्योति की मौत हो गई। पिता का कहना है कि डॉक्टरों ने बेटी को डेंगू से बीमार होने की बात कही थी। डलमऊ सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनोद सिंह चौहान का कहना है कि बच्ची की मौत के मामले की जानकारी हुई है। बिनोवापुरी गांव जगतपुर सीएचसी के अंतर्गत आता है। जांच के बाद पता चलेगा कि बच्ची की मौत डेंगू से हुई है या फिर इसकी और कोई वजह रही।