फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जुलूस न नारेबाजी, पर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

जुलूस न नारेबाजी, पर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Fri, 04 Aug 2017 01:30 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
जुलूस न नारेबाजी, पर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, अदालती कामकाज प्रभावित
विज्ञापन

रायबरेली। एक एडीजे के स्थानांतरण की मांग को लेकर गुरुवार को दीवानी कचहरी के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके चलते अदालती कामकाज प्रभावित हुआ। वादकारियों को सिर्फ तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा।

गौरतलब है कि बुधवार को सेंट्रलबार एसोसिएशन की आमसभा में एक एडीजे के स्थानांतरण की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया था। सेंट्रल बार के अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर वाजपेयी ने बताया कि एक एडीजे अमर्यादित कार्य व्यवहार की वजह से वकीलों को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लेना पड़ा। महामंत्री लाल आश किरन प्रताप सिंह ने कहा कि निर्बाध विधिक कार्य सुचार रूप से चलाने के लिए विवादित एडीजे को तत्काल यहां से हटा देना चाहिए। यही अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग है। वहीं जिला कलेक्ट्रेट बार व रायबरेली कलेक्ट्रेट बार ने भी सेंट्रलबार एसोसिएशन के समर्थन में तीन दिनों के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। गुरुवार को दोनों बार संघों की संयुक्त बैठक राजाराम यादव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शनिवार तक हड़ताल पर रहने का एलान किया गया। इस मौके पर पदम प्रसाद श्रीवास्तव, रामबक्श मौर्य, राम अवध यादव, आरके सिंह, वीरेंद्र त्रिवेदी, सुशील श्रीवास्तव मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed