{"_id":"597f7f9e4f1c1bd41b8b46d3","slug":"31501527966-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के चौथे सोमवार को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के चौथे सोमवार को उमड़े भक्त
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
रायबरेली। सावन के चौथे सोमवार को भोर से ही शिव मंदिरों के घंटे-घड़ियाल बजने लगे। हर तरफ न सिर्फ हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई पड़ी, बल्कि भक्तों ने पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी भी लगाई। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों का वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने मंदिरों पर पहुंचकर जलाभिषेक करने के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की।
शहर के चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर में भोर से ही भक्तों के पहुंचने लगे। भीड़ अधिक होने के कारण लंबी लाइनें लगी दिखीं। सभी ने बारी-बारी से मंदिर में जाकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। डिग्री कॉलेज चौराहे स्थित पहलवान बीर बाबा मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक सावन के चौथे सोमवार को डलमऊ गंगाघाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पहले गंगा स्नान किया और फिर शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। विभिन्न घाटों पर भोर से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हुआ, जो कई घंटे तक चला। रोहनियां प्रतिनिधि के मुताबिक गोकना गंगाघाट पर भी भक्तोें ने गंगा स्नान करके शिव मंदिरों पर जलाभिषेक किया।
शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में शिव मंदिर रामेश्वर महादेव ठाकुरद्वारा शिवगढ़ में पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह ने जलाभिषेक किया। बरखंडेश्वर महादेव में भी भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुदौली स्थित प्रसिद्ध झारखंडेश्वर मंदिर, पस्तौर स्थित कंजेश्वर धाम और बछरावां कस्बे के बुलाकेश्वर, समाधानेश्वर मंदिरों मे भोर से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लाइन लगी।