फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अर्द्धनग्न होकर शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस, भाजपा कार्यालय घेरा

अर्द्धनग्न होकर शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस, भाजपा कार्यालय घेरा

Tue, 01 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
अर्द्धनग्न होकर शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस, भाजपा कार्यालय घेरा
शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस, भाजपा कार्यालय घेरा
विज्ञापन

रायबरेली। समायोजन रद्द किए जाने के विरोध में आंदोलित शिक्षामित्रों ने सोमवार को भी नारेबाजी और प्रदर्शन किया। विकास भवन से सुपर मार्केट तक जुलूस निकाला और भाजपा कार्यालय का घेराव कर हक के लिए आवाज उठाई। इस दौरान सबका कहना था कि उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। पीएम और सीएम कोई हल निकालें। धरना-प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब हरचंदपुर क्षेत्र की महिला शिक्षामित्र सुमन सिंह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। उसको जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उसे होश आया।
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई में शिक्षामित्रों ने सोमवार को विकास भवन में धरना दिया। दोपहर बाद शिक्षामित्र विकास भवन से जुलूस निकालते हुए सुपर मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय का घेराव करके नारेबाजी की। इसमें पुरुष शिक्षामित्र अर्द्धनग्न थे। सभी का कहना है कि सरकार उनकी मांग पर विचार नहीं कर रही है। समायोजन रद्द करके उनकी रोजी-रोटी पर प्रहार किया गया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

घेराव करने के बाद शिक्षामित्र फिर विकास भवन पहुंचे और धरना दिया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, महामंत्री पुष्पेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि पांच दिन होने वाले हैं, लेकिन सरकार उनके हित में कोई फैसला नहीं ले रही है। इस पर चुप नहीं बैठा जाएगा। इस मौके पर अशोक मौर्य, संकठा प्रसाद, जयवर्द्धन सिंह, कृष्णा कुमारी, निशा मौैर्या, किरन सिंह, सपना पांडेय, सुमन सिंह, रश्मि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed