फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   महिलाओं और पुरुषों का फूटा गुस्सा, मोहनगंज थाना घेरा

महिलाओं और पुरुषों का फूटा गुस्सा, मोहनगंज थाना घेरा

Fri, 23 Jun 2017 05:19 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 05:19 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं और पुरुषों का फूटा गुस्सा, मोहनगंज थाना घेरा
हत्या आरोपियों को सुपुर्द करने की मांग पर अड़े ग्रामीण, घेरा थाना
विज्ञापन

सबहेड - उग्र रूप देख पुलिस ने दूर से ही आरोपियों को दिखाया
टीम बुलाकर थाने में ही कराई गई डॉक्टरी, किसी तरह पहुंचाया अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो
तिलोई (रायबरेली)। जामोदीप में मां और बेटे की हत्या के आरोपियों को सुपुर्द किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को मोहनगंज थाने का घेराव कर दिया। ग्रामीणों का उग्र रूप देखकर पुलिस ने दूर से ही आरोपियों को दिखाया। इसके टीम बुलाकर थाने में आरोपियों की डॉक्टरी कराई गई। तीन घंटे तक खूब बवाल हुआ। पुलिस के समझाने पर बाद में महिलाएं व पुरुष घरों को गए। सभी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने आरोपियों को किसी तरह निकाल कर अमेठी पहुंचाया।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के जामोदीप गांव में 24 मई को मदन बहेलिया और उसकी मां श्यामा देवी की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना में शामिल आरोपियों को पकड़कर पुलिस मोहनगंज थाने पर पूछताछ कर रही थी। इसकी सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर लिया। सभी आरोपियों को सुपुर्द किए जाने की मांग करने लगे। थानेदार रामराघव सिंह ने समझाने की कोशिश की, लेकिन सभी अपनी जिद पर अड़े रहे। जानकारी मिलने पर सीओ हौसिला प्रसाद मौके पर पहुंचे। सीओ व थानेदार ने समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इस पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन

आखिर में ग्रामीणों के आगे झुकी पुलिस ने हवालात में बंद आरोपियों को दूर से दिखाकर अपना पीछा छुड़ाया। बढ़ती नाराजगी देख पुलिस ने थाने में आरोपियों की डॉक्टरी कराई व किसी तरह से निकाल कर अमेठी पहुंचाया। महिलाओं व पुरुषों का कहना था कि अपराध पर अपराध आरोपी करते रहे। पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। इससे जाहिर है कि पुलिस जान कर अंजान बनी रही या फिर पुलिस का खुफिया तंत्र कमजोर है। तीन घंटे से ज्यादा समय तक इसको लेकर खूब हंगामा हुआ। घंटों रुकने के बाद महिलाएं व ग्रामीण घरों को चले गए। थानेदार का कहना है कि महिलाएं व पुरुष आरोपियों को सुपुर्द में दिए जाने की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर हंगामा किया था। बाद में उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed