फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   301 candidates did not come for state entrance examination

राज्य प्रवेश परीक्षा देने नहीं आए 301 अभ्यर्थी

Mon, 21 Sep 2020 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
301 candidates did not come for state entrance examination
रायबरेली। इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा यूपीएसईई-2020 दो परीक्षा केंद्रों में कराई गई। नोडल अधिकारी डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी केंद्र में तीन पालियों में हुई परीक्षा में 780 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

जिनमें से 576 ने परीक्षा दी। फिरोज गाँधी पालीटेक्निक में मात्र एक पाली में हुई परीक्षा में पंजीकृत 500 अभ्यर्थियों में से 403 उपस्थित रहे। इस तरह दोनों केंद्रों पर 301 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। इंजीनियरिंग कॉलेज के केंद्र अधीक्षक राजीव वर्मा तथा पॉलीटेक्निक की केंद्र अधीक्षक रेनू भट्ट रहीं।
विज्ञापन

प्रशासन ने डिप्टी कलक्टर दिव्या ओझा को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया था। दोनों केंद्रों पर बतौर स्टैटिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार (भूमि संरक्षण अधिकारी) एवं सुनीता सिंह (समाज कल्याण अधिकारी) तैनात किए गए। विश्वविद्यालय की ओर से भी दो-दो सेंटर कंट्रोलर नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed