फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   300 schools were closed without order, sought a report from BEO

बिना आदेश बंद रहे 300 स्कूल, बीईओ से मांगी रिपोर्ट

Wed, 29 Jul 2015 12:12 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर बिना आदेश ही मंगलवार को 300 से अधिक स्कूलों में ताले लटके रहे। तमाम स्कूलों में ताले खुले भी, लेकिन शोकसभा करके स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मामले में बीएसए ने सभी बीईओ से बंद रहे स्कूलों की रिपोर्ट मांगी हैं। 
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर मंगलवार को हेडमास्टरों ने बिना किसी आदेश के ही परिषदीय स्कूल बंद कर दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे तो स्कूल आए, लेकिन टीचर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


तमाम स्कूलों में टीचर व बच्चे दोनों आए, लेकिन शोकसभा करने के बाद स्कूल बंद कर दिए गए। शिक्षण कार्य नहीं हुआ। छुट्टी के संबंध में बीएसए की ओर से कोई आदेश नहीं जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी शिक्षकों ने मनमानी करते हुए स्कूल बंद कर दिए। स्कूल बंद होने की सूचना मिलने पर बीएसए ने सभी बीईओ को मंगलवार को बंद रहे स्कूलों की सूची देने का आदेश दिया है।


उन्होंने बीईओ को बुधवार को हरहाल में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि छुट्टी की कोई घोषणा नहीं की गई। इसके बाद भी जो स्कूल बंद रहे, उनके शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed