{"_id":"594565ea4f1c1b6a128b4634","slug":"30-thousand-population-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी से 30 हजार आबादी बिन बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी से 30 हजार आबादी बिन बिजली
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार की शाम आंधी से अमावां चकदादर गांव के पास टूटा खंभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में बारिश और रात में तेज आंधी चलने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। जिले में कई जगह बिजली के तारों में पेड़ गिरने से अलग-अलग स्थानों पर करीब 32 खंभे टूट गए। सबसे ज्यादा असर राही और अमावां ब्लॉक के करीब एक दर्जन गंावों में पड़ा, जहां की बिजली आपूर्ति ठप है, जबकि 16 विकास खंडों में इसका असर नहीं पड़ा।
बिजली न मिलने से करीब 30 हजार आबादी प्रभावित है, लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का दावा है कि अभी बिजली आपूर्ति शुरू होने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।
त्रिपुला उपकेंद्र से निकले राही फीडर से सतांव ब्लॉक के चकदादर, डिघिया, मैनूपुर, सरांय मुगला, कसेहटी, राही ब्लॉक के गौचरा, छराहरा, इमामगंज सहित एक दर्जन गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। शुक्रवार को बारिश और रात में तेज आंधी चलने से चकदादर गांव के अलावा आसपास कई पेड़ तारों पर टूटकर गिर गए।
विज्ञापन
इससे न सिर्फ तार टूटकर बिखर गए, बल्कि 32 खंभे धराशायी हो गई। इससे इन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इन गांवों में पांच हजार कनेक्शन हैं, जबकि आबादी 30 हजार के आसपास है।
जानकारी होने पर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता गांव पहुंचे। जहां से तार टूटा था, वहां से फीडर को अलग कराकर आपूर्ति शुरू कर दी गई, जबकि एक दर्जन गांवों की आपूर्ति बंद है। शनिवार से नए खंभों को लगाने के साथ तारों को ठीक किया जा रहा है। उपभोक्ता रामानुज, संदीप कुमार, अखिलेश श्रीवास्तव, महेशचंद्र विश्वकर्मा बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है।