{"_id":"6907b81213b00b5627030526","slug":"30-lakhs-were-defrauded-by-repossessing-the-land-sold-raebareli-news-c-101-1-slko1031-144075-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेची गई जमीन का फिर बैमाना कर 30 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेची गई जमीन का फिर बैमाना कर 30 लाख ठगे
Mon, 03 Nov 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बेची गई जमीन का फिर से एक महिला को बैनामा कर 30 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को दो भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
महिला जिला चिकित्सालय कॉलोनी की रहने वाली शीला देवी ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि चार लोगों ने चतुर्भुजपुर में प्लॉट दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की मांग की थी। बैंक से लोन लेकर रुपये दिए और प्लॉट का बैनामा कराया था। भूमि पर कब्जा नहीं मिला। बाद में पता चला कि उस प्लॉट का पहले ही प्रतापगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति को 2013 में ही बैनामा हो चुका है।
महिला के मुताबिक बीती 23 अगस्त को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देकर कार्रवाई की मांग की थी। रुपये मांगने पर आरोपियों ने जानमाल की धमकी दी। पुलिस के केस दर्ज न करने पर कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन
सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि शक्ति नगर निवासी दो भाइयों सुनील कुमार सिन्हा, सुधीर श्रीवास्तव, सान्या श्रीवास्तव, जगदीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।