{"_id":"6907b460d2cc8388b703cccc","slug":"298-lakh-passengers-travelled-in-buses-raebareli-news-c-101-1-slko1033-144027-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बसों में 2.98 लाख यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बसों में 2.98 लाख यात्रियों ने किया सफर
Mon, 03 Nov 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। छठ पूजा और दिवाली को लेकर 13 दिन के लिए हुए बसों के विशेष संचालन का काम पूरा हो गया है। इस बार यात्रियों ने रायबरेली डिपो की रिकॉर्ड इनकम कराई। 13 दिन में डिपो की बसों से 2.98 लाख यात्रियों ने सफर करके डिपो को तीन करोड़ रुपये से अधिक की इनकम दी। पिछले साल की तुलना में 13 हजार यात्री बढ़े तो इनकम भी 22.95 लाख अधिक अर्जित की।
इस बार दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों को अधिक से अधिक सहूलियतें देने के लिए डिपो स्तर से पहले से ही तैयारी की गई थी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने इस बार दिल्ली रूट पर सबसे अधिक 35 बसों का संचालन कराया। चूंकि दिवाली व छठ पूजा पर दिल्ली से सबसे ज्यादा लोग अपने घरों को वापस आते हैं। डिपो ने इसी का फायदा उठाया।
गत शुक्रवार को बसों का विशेष संचालन पूरा हो गया। डिपो की 176 बसों से 13 दिन में 2.98 लाख यात्रियों को सफर किया। इसके एवज में यात्रियो ने डिपो को 3,01,58,000 रुपये का किराया अदा किया। पिछले साल डिपो को 2.78 करोड़ रुपये की इनकम हुई थी। इस बार 22.95 लाख रुपये ज्यादा आय मिली। यात्री भी करीब 13 हजार बढ़े। पिछले साल 2.85 लाख यात्रियों ने सफर किया था। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिवाली व छठ पूजा को लेकर बसों का विशेष संचालन कराया गया। पिछले साल की तुलना में डिपो का अच्छा प्रदर्शन रहा। इसके लिए पूरा स्टॉफ बधाई का पात्र है।