{"_id":"61eef31270990347be058101","slug":"280-corona-infected-people-including-94-percent-villagers-raibaraily-news-lko6149242148","type":"story","status":"publish","title_hn":"94 फीसदी ग्रामीण समेत लोग 280 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
94 फीसदी ग्रामीण समेत लोग 280 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सोमवार को 280 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 263 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। जबकि महज 17 लोग शहर क्षेत्र के हैं।
संक्रमितों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। पहले से कोरोना संक्रमित 54 मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1115 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में सोमवार को 280 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 263 मरीज ग्रामीण क्षेत्र हैं।
शहरी क्षेत्र में मात्र 17 मरीज मिले हैं। करीब 94 फीसदी मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कराकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर पहुंचकर किट मुहैया कराई है।
पहले से संक्रमित 54 लोग स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1115 हो गई है।
कंट्रोल रूम से 80 मरीजों को मिली चिकित्सीय सलाह
कोरोना मरीजों को घर बैठे चिकित्सीय सलाह देने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल में अलग सेल स्थापित है। सोमवार को डॉ. पंकज तिवारी और डॉ. अखिलेश ने एक-एक करके 80 कोरोना मरीजों को फोन पर चिकित्सीय सलाह दी।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. पंकज तिवारी के मोबाइल नंबर 8563037090 और डॉ. अखिलेश कुमार के मोबाइल नंबर 7985703110, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक डॉ. अभय मिश्रा के मोबाइल नंबर 8009663733 और डॉ. निशा वर्मा के मोबाइल नंबर 9519617727, रात 10 बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ. शिवम शुक्ला के मोबाइल नंबर 9670473399 व डॉ. ऋषी सिंह के मोबाइल नंबर 8960440969 पर फोन करके चिकित्सीय सलाह ले सकते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों से कोरोना संक्रमित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। सोमवार को संक्रमित मिले 280 मरीजों में 263 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। सभी को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट मुहैया कराई गई है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ