{"_id":"61213e688ebc3e79f9535df4","slug":"27-quintals-of-substandard-chhena-destroyed-raibaraily-news-lko5922728156","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 क्विंटल घटिया छेना नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 क्विंटल घटिया छेना नष्ट कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र में पकड़े गए 27 क्विंटल छेना मिठाई को शनिवार देरशाम नष्ट करवा दिया गया। विधि विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ की जांच रिपोर्ट आने के बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर छेना नष्ट कराया गया। इस दौरान एफएसडीए की टीम के साथ ही थुलेंडी पुलिस व ग्रामीण मौजूद रहे। इस कार्रवाई के बाद मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी अजीत कुमार राय ने बताया कि 17 अगस्त को उन्नाव जिले में बनाई गई करीब 8.28 लाख रुपये कीमत की छेना मिठाई को पकड़ा गया था। करीब 27 क्विंटल संदिग्ध छेना जब्त करके एफएसओ अरुण कुमार ने सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा था।
उन्होंने बताया कि जांच में सैंपल में अरारोट की मिलावट मिलने के बाद शनिवार की देरशाम छेना मिठाई को नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव, एफएसओ अरुण कुमार, अमरनाथ व थुलेंडी चौकी इंचार्ज अनिल सिंह आदि की टीम ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर उसमें छेना मिठाई को नष्ट कराया।