फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   265 players from three districts showed their strength

Raebareli News: तीन जिलों के 265 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 18 Apr 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 18 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
265 players from three districts showed their strength
रायबरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के तत्वावधान में रायबरेली रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) की ओर से क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल कराया जा रहा है। दूसरे दिन अंडर-16 के बालकों का जिला स्तरीय ट्रायल गोरा बाजार स्थित एनएस क्रिकेट अकादमी में कराया गया। इसमें रायबरेली जोन के अंतर्गत आने वाले तीनों जिले अमेठी, रायबरेली और प्रतापगढ़ के 265 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


यूपीसीए से चयनकर्ता के रूप में नामित पूर्व रणजी खिलाड़ी असलम अली और मो. रिजवान ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा। ट्रायल में रायबरेली जिले से 125, प्रतापगढ़ जिले से 71 और अमेठी जिले से 69 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सुबह से शुरू हुआ ट्रायल दोपहर बाद तक चलता रहा। कड़ी धूप में भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाते रहे, ताकि चयन सूची में जगह बना सके। चयनकर्ताओं ने भी खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को बारीकी से परखा।
विज्ञापन


आरडीसीए के निदेशक मोहम्मद फहीम ने बताया कि यूपीसीए से नामित चयनकर्ताओं ने सभी 265 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। सभी खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा परखी। इसके आधार पर तीनों जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित कर सूची सुरक्षित कर ली है, जिसकी घोषणा बाद में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल कराने में मो. सलीम, टीपी त्रिपाठी, राजीव शुक्ला, पिंटू पांडेय, आदित्य शुक्ला, मुन्ना तिवारी, मो. शफीक, विनीत मिश्रा, नदीम सिद्दीकी, सुधांशु सोनकर, गोविंद मौर्या, धनंजय सिंह, आषीश त्रिपाठी ने सहयोग किया।


आज भी होंगे ट्रायल
आरडीसीए के निदेशक मोहम्मद फहीम ने बताया कि चार दिवसीय ट्रायल में तीसरे दिन 18 अप्रैल को भी गोरा बाजार स्थित एनएस क्रिकेट अकादमी परिसर में खिलाड़ियों का ट्रायल कराया जाएगा। शुक्रवार को सुबह सात बजे से अंडर-14 आयु वर्ग के बालकों का ट्रायल होगा।


साथ ही सभी आयु वर्ग की बालिकाओं एवं महिला खिलाड़ियों का ट्रायल भी कराएंगे। इसमें रायबरेली जोन के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों रायबरेली, अमेठी एवं प्रतापगढ़ के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed