फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   26 officers will investigate 34 complaints presented to Rahul Gandhi

Raebareli News: राहुल गांधी के सामने आईं 34 शिकायतों की जांच करेंगे 26 अफसर

Fri, 09 May 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 09 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
26 officers will investigate 34 complaints presented to Rahul Gandhi
रायबरेली। 29 अप्रैल को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में सांसद राहुल गांधी के समक्ष उठाई गई 34 शिकायतों की जांच के लिए प्रशासन ने 26 अधिकारियों की टीम गठित की है। सभी अधिकारियों को समयबद्ध रूप से शिकायतों का समाधान कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सड़कों की जर्जर हालत, मुआवजे की समस्याएं, कैनाल पंप की खराबी और अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। बछरावां के ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह ने सीएचसी में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की। निहस्था की प्रधान नेहा सिंह ने गंगा एक्सप्रेस वे से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने और खराब सड़कों की मरम्मत की बात कही।
विज्ञापन


डीह की किरन देवी ने कस्तूरबा स्कूल में स्टाफ की कमी, रघ्घूपुर में सड़क पर पुलिस चौकी निर्माण और विभिन्न गांवों में नई सड़कों की आवश्यकता जताई। अन्य शिकायतों में सांसद आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन, मिनी स्टेडियम निर्माण, और एनएचएआई व अमृत योजना के तहत अधूरी परियोजनाओं को पूर्ण कराने की मांग शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ, सीएमओ, एडीएम, एसडीएम समेत कुल 26 अधिकारियों को इन शिकायतों की जांच और समाधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर समय से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed