फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   25 thousand passengers will loose pocket

25 हजार मुसाफिरों को ढीली होगी जेब

Wed, 20 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 20 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
25 thousand passengers will loose pocket
बसें - फोटो : demo pic
जिले के 25 हजार मुसाफिरों को अब रोडवेज बस से सफर करने के लिए जेब और खाली करनी पडे़गी। परिवहन निगम के आए आदेश के बाद रायबरेली डिपो में किराए की नई दरें लागू कर दी गई हैं। छह माह में तीसरी बार बसों का किराया बढ़ाए जाने से मुसाफिरों के चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन


एक तरफ समय-समय पर जहां किराया बढ़ाया जा रहा है, लेकिन यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर नहीं दिया जा रह है। खटारा बसों का संचालन सड़कों पर किया जा रहा है। मौजूदा समय में रायबरेली डिपो में 75 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों से प्रतिदिन 25 हजार मुसाफिर सफर करते हैं।
विज्ञापन


इसमें से कुछ बसें खटारा हैं, जो आए दिन खराब होने से बीच में ही खड़ी हो जाती हैं। इससे यात्रियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बावजूद 100 किमी की यात्रा के लिए पांच रुपये अधिक किराया बढ़ा दिया है। इससे लखनऊ, कानपुर समेत अन्य शहरों को जाने के लिए और जेब खाली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
स्थान    पहले किराया    अब किराया (रुपये में)
लखनऊ    80    84
इलाहाबाद   112    119
कानपुर   107    112
सुल्तानपुर   83   87
फैजाबाद   137   144
दिल्ली   489   517
आगरा   355   389
काठगोदाम   419   443

किराया बढ़ाए जाने से मुसाफिरों में नाराजगी है। स्टेशन पर गंतव्य स्थान जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे मुसाफिर पूनम शुक्ला, नीरज कुमार, उज्ज्वल व मनोज कुमार कहते हैं कि वैसे भी महंगाई से परेशानी है। अब बसों का किराया भी बढ़ा दिया गया है।

यह निराशाजनक है। इनका कहना है कि समय-समय पर विभागीय अधिकारियों की ओर से बसों का किराया तो बढ़ा दिया जाता है, लेकिन यात्रियों की सुविधाओं पर खास ध्यान नहीं दिया जाता। स्टेशन की साफ-सफाई नहीं कराई जाती। पानी तक की सुविधा राम भरोसे है। खटारा बसें दौड़ाई जा रही हैं। इससे यात्रियों की जिंदगी हर पर दांव पर रहती है। किराया बढ़ाया जाना कदम किसी तरह ठीक नहीं है।


एआरएम आरपी सिंह का कहना है कि  उच्चाधिकारियों के आए आदेश के बाद नए किराए की दरें लागू कर दी गई हैं। लखनऊ, कानपुर, दिल्ली समेत अन्य रूटों पर सफर करने के लिए मुसाफिरों को बढ़ा हुआ किराया देना होगा। विभाग की ओर से यात्रियों को बस सेवा का बेहतर लाभ दिया जा रहा है। डिपो की बसें फिटफाट हैं। कहीं कोई दिक्कत कभी नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed