फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   2446 patients were treated at the Chief Minister's Public Health Fair.

Raebareli News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2446 रोगियों का हुआ इलाज

Mon, 02 Feb 2026 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
2446 patients were treated at the Chief Minister's Public Health Fair.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक डाॅ. डीएन चौधरी। - फोटो : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक डाॅ. डीएन चौधरी।
रायबरेली। जिले के 54 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मौसम ठंडा होने के बाद भी सुबह से ही इलाज कराने के लिए मरीजों की लाइन लग गई। मेले में 2446 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। इसमें 232 बच्चे शामिल रहे। 1083 पुरुष और 1131 महिला मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। सबसे ज्यादा बुखार, खांसी, गैस्ट्रो के मरीज आए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सभी 54 पीएचसी में मेले का आयोजन हुआ, जिसमें बुखार के 421, शुगर के 208, स्किन के 299, क्षय रोग के 22, गैस्ट्रो के 225, सांस की समस्या के 322, लीवर के 54, ब्लड प्रेशर के 145 रोगी इलाज कराने के लिए पहुंचे। अन्य बीमारियों के भी मरीज पहुंचे। आठ से अधिक मरीजों को इलाज के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

डीह प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार, खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। डाॅ. डीएन चौधरी की टीम ने मरीजों का इलाज किया। बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया। मेले का डिप्टी सीएमओ अंबिका प्रसाद ने निरीक्षक किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मेले में 96 मरीजों का इलाज किया गया। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, हरदी टीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 57 मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। पीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुफैल अंसारी ने बताया कि आरोग्य मेले में खांसी, जुकाम, बुखार, शुगर, सिरदर्द सहित अन्य सामान्य रोगों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया। इनमें 27 पुरुष, 26 महिलाएं और चार बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed