फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   22 Congressmen from four districts going to meet Priyanka under house arrest

प्रियंका से मिलने जा रहे चार जिलों के 22 कांग्रेसी नजरबंद

Tue, 05 Oct 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
22 Congressmen from four districts going to meet Priyanka under house arrest
बछरावां (रायबरेली)। सीतापुर जिले में नजरबंद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से मिलने जा रहे चार जिलों के 22 कांग्रेसियों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। जैसे ही कांग्रेसी टोल प्लाजा पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को न्याय दिलाया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

लखीमपुुर खीरी की घटना को विरोध नहीं थम रहा है। सोमवार को लखीमपुर खीरी जाने की जिद पड़ अड़ी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इससे कांग्रेसियों में उबाल है। सुबह प्रयागराज, चित्रकूट, फतेहपुर और रायबरेली के कांग्रेसी अलग-अलग वाहनों से सीतापुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर बछरावां कोतवाल राकेश सिंह ने सभी को लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछरावां के आगे स्थित टोल प्लाजा पर रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। इससे अफरातफरी रही।
सभी को पुलिस डाक बंगले ले जाकर नजरबंद कर दिया। प्रयागराज के जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, चित्रकूट के कांग्रेसी नेता कुशल सिंह पटेल, फतेहपुर के सुुरेश यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना से जाहिर है कि मौजूदा भाजपा सरकार किसान हितैषी नहीं है। किसानों की हत्या की गई है।
हमारी नेता प्रियंका वाड्रा किसानों की बात को उठा रही हैं तो उन्हें लखीमपुर खीरी जाने से रोका जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवधेश चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में हिटलरशाही कायम है।
नीरज अवस्थी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार न्याय देने की बजाय पीड़ितों की आवाज कुचलने का काम कर रही है। घटना में लीपापोती करने के लिए सोमवार की रात व्हाट्सएप और फेसबुक की सेवाएं ठप कर दी गई थीं। राम अविनाश चंद्र बाजपेयी, रामचंद्र, रामकिशुन, आशीष पांडेय समेत अन्य लोगों को नजरबंद किया गया। कोतवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर कांग्रेसियों को सीतापुर जाने से रोका गया।

जिलाध्यक्ष की अगुवाई में 150 कांग्रेसियों ने लिया भाग
सीतापुर में प्रियंका वाड्रा के हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अगुवाई में करीब 150 कार्यकर्ताओं ने सीतापुर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रायबरेली से भी काफी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हमारी नेता प्रियंका को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडों और माफियाओं का राज चल रहा है। जिस तरह किसानों की हत्या की गई, वह बहुत ही निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed