फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शहर से गुजरने वाले 50 हजार मुसाफिरों का सफर होगा सुहावना

शहर से गुजरने वाले 50 हजार मुसाफिरों का सफर होगा सुहावना

Wed, 20 Feb 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
शहर से गुजरने वाले 50 हजार मुसाफिरों का सफर होगा सुहावना
रायबरेली। शहर में सिविल लाइन से राजघाट तक हाईवे का निर्माण शुरू हो गया है। इसके बनने से करीब 50 हजार मुसाफिरों का सफर सुहावना होगा। एक माह में सड़क निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एनएचएआई के अफसरों की निगरानी में काम कराया जाएगा।
विज्ञापन



शहर के सिविल लाइन से राजघाट तक हाईवे कई सालों से बदहाल था। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।


कई बार स्थानीय लोगों ने इसे दुरुस्त करने की मांग उठाई। लंबे अरसे के बाद आठ करोड़ रुपये की लागत से सिविल लाइंस से राजघाट तक खस्ताहाल सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि यदि मौसम ने साथ दिया तो एक महीने के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



जलनिकासी के लिए बनाई जाएंगी नालियां
ज्यादातर सड़कें पानी भरे होने की वजह से क्षतिग्रस्त होती हैं। इस समस्या को देखते हुए जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया जाएगा। पहले चरण में हाईवे का निर्माण काम होगा। उसके बाद जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईवे खोदा गया तो एनएचएआई करेगा कार्रवाई
शहर में कभी केबल डालने तो कभी पाइप डालने के चलते सड़कें खोद दी जाती है। ऐसा इस बार नहीं चलेगा। अब जो भी कार्य होगा वह हाईवे के किनारे ही होगा। यदि हाईवे को खोदकर पाइप लाइन या केबल डाली गई तो एनएचएआई सख्त कदम उठाएगा।



एक महीने में पूरा होगा काम
सिविल लाइन से लेकर राजघाट तक हाईवे का निर्माण शुरू करा दिया गया है। अभी सिविल लाइन के निकट ओवरब्रिज पर काम चल रहा है। मौसम खराब नहीं हुआ तो एक महीने के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा।
-अब्दुल बासिद, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed