{"_id":"6b09d8b35225faf5d80f37bb","slug":"sp-is-misleading-the-public-arun-raebareli-news-c-101-1-slko1031-173068-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को भ्रमित कर रही सपा : अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को भ्रमित कर रही सपा : अरुण
Sat, 28 Nov 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया से रूबरू होते जमुई सांसद अरुण भारती
रायबरेली। विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) भी प्रदेश में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए सक्रिय होगी। इसकी शुरुआत सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को पार्टी नेता एवं जमुई के सांसद अरुण भारती ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा पर तीखा हमला बोला। सपा के प्रण पत्र को छलावा पत्र बताते हुए कहा कि पार्टी दलितों के अधिकार और आरक्षण के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही है। उत्तर प्रदेश की जनता सपा की असलियत समझ चुकी है। उन्होंने बेरोजगारी भत्ते के वादे पर भी सवाल उठाए।
यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर अरुण भारती ने कहा कि इस पर अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे। उन्होंने ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित तीसरे मोर्चे को भी अप्रासंगिक बताया। सांसद ने दावा किया कि यूपी में एनडीए के घटक दल बिहार की तर्ज पर सीटों का बंटवारा करेंगे। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर चिराग पासवान यूपी में बहुजन और भीम के संकल्प के साथ बड़ा संदेश देंगे।
विज्ञापन
उधर, एएसपी पवन गौतम और सीओ सदर आशीष निगम ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।