फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शहीद की मां बनी अनीता और सफाई

शहीद की मां बनी अनीता और सफाई

Tue, 19 Feb 2019 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
शहीद की मां बनी अनीता और सफाई
रायबरेली। यूथ एक्टिविटी फोरम की ओर से आयोजित उमंग के दूसरे चरण में बुजुर्गों एवं महिलाओं की फैंसी ड्रेस एवं गायन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। पुरुष वर्ग में सफाई कर्मी बने नरेश चंद्र श्रीवास्तव ने पहला, शंकर का वेश धारण करने वाले पुत्तीलाल ने दूसरा, नेता बने शीतला शंकर बाजपेयी ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन



वहीं, महिला वर्ग में शहीद की मां बनी अनीता ने पहला, दंपती बनी नीलम सिंह व मंजू दीक्षित ने दूसरा, भारत मां का रूप धारण करने वाली गायत्री कसौंधन ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायकों में वेंकट सुब्रमण्यम, रिमांशु पटेल, सुरभि बोरा व कृपा शामिल रहीं। गायन प्रतियोगिता में अनामिका प्रथम, दिव्या गुप्ता द्वितीय, कल्पना कसौंधन तृतीय रहीं। गुलाम नवी व हसन रायबरेलवी निर्णायक रहे।
विज्ञापन



रैंप पर प्रतिभागियों ने खूब जलवा बिखेरा। एक तरफ 84 वर्ष के एमपी पाल ने योगी का वेश धारण कर कैटवॉक किया तो झांसी की रानी के रूप में स्नेहलता त्रिवेदी नजर आई। मधु कक्कड़ ने श्रीकृष्ण, गायत्री कसौंधन व स्वीटा गुप्ता ने भारत माता की भूमिका निभाई। रेनू श्रीवास्तव ने पानी पिलाने वाली का किरदार निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



78 वर्षीय जयंती वर्मा ने सैनिक की भूमिका निभाकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में निराश्रित और बीमार जानवरों की सेवा और देखभाल करने वाले अर्पित यादव, प्रत्युष प्रताप सिंह, कृष्णा, विवेक शुक्ला, प्रिया, अंकुर को सम्मानित किया गया।



मुख्य अतिथि कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्त्रस्म लोगों में उत्साह और जागरूकता का संचार करते हैं। विशिष्ट अतिथि एफजीआईईटी के निदेशक आरपी शर्मा, उद्योगपति सुक्खूलाल चांदवानी ने कार्यक्रम को बुजुर्गों व महिलाओं में उत्साह जगाने वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed