{"_id":"5c61c0a3bdec2209fa31e48b","slug":"21549910179-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा की बालिकाओं ने निकाली जनजागरण रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा की बालिकाओं ने निकाली जनजागरण रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पाराकला (महराजगंज) में जनजागरण रैली निकाली गई। इस दौरान जहां छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, वहीं छात्राओं ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही केजीबीवी में सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन हो गया।
इस मौके पर विद्यालय स्तर पर कराई गई निबंध, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की वार्डेन नीता पांडेय एवं मीना मंच की सुगमकर्ता अवंतिका ने कार्यक्रम का संयोजन किया। ग्राम प्रधान हरिशंकर ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित किया और दूसरों को भी जागरूक करने की हिदायत दी।
एसएस पांडेय ने बताया कि ऐसे आयोजनों से जहां बच्चे जागरूक होते हैं, वहीं वे अपने घरों, आसपास तथा समाज के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति सतर्क एवं जागरूक बनाने में सहयोग प्रदान करते हैं। इस मौके पर विद्यालय में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. एसके चक, डॉ. नागेंद्र, रितु श्रीवास्तव, यूनिसेफ कोऑर्डिनेटर वंदना त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक राधाकृष्ण ने भी विचार व्यक्त किए।