फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बाइपास मार्ग धंसा, आठ हजार से ज्यादा आवागमन ठप

बाइपास मार्ग धंसा, आठ हजार से ज्यादा आवागमन ठप

Wed, 26 Dec 2018 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बाइपास मार्ग धंसा, आठ हजार से ज्यादा आवागमन ठप
शिवगढ़ (रायबरेली)। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पुल निर्माण के लिए बनाया गया बाईपास मंगलवार को धंस गया। इससे आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन



पुल धंसने से करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने वाहनों को भवानीगढ़ चौराहे से डायवर्ट कर दिया है। पुल धंसने से करीब आठ हजार वाहनों का आवाजाही प्रभावित है। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक लोग जाम की समस्या से बेहाल रहे।



बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पिपरी स्थित शारदा सहायक खंड-28 की ड्रेन पर पुल बना है। पुल काफी जर्जर होने के कारण टूट गया था।


लोक निर्माण विभाग पुल को तोड़वाकर उसी जगह नए पुल का निर्माण करा रहा है। वाहनों के आने-जाने के लिए पुल के निकट से डायवर्जन कर दिया है।


इस मार्ग से प्रतिदिन मोरंग, गिट्टी लदे ट्रक निकलते हैं। मंगलवार सुबह बाईपास धंस गया। इससे दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


हालांकि सूचना पर पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों का डायवर्जन कराकर सभी वाहनों को भवानीगढ़ चौराहे से निकलवाया।


क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बाईपास मार्ग बनाने में खानापूर्र्ति की गई थी। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब चार हजार भारी वाहन निकलते हैं।


रामस्वरूप, बिंदा प्रसाद, विष्णु कुमार, शिवदयाल ने बताया कि यदि बाईपास मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो रात में अनहोनी हो सकती है।


लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एक्सईएन एसके कठेरिया ने बताया कि दोबारा बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही यहां पर विभागीय कर्मचारियों को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed