{"_id":"5bce1880bdec22695176a15d","slug":"21540233344-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित रेलकर्मी ने किया हंगामा, शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित रेलकर्मी ने किया हंगामा, शीशा तोड़ा
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक रेलकर्मी ने स्टेशन अधीक्षक के कमरे में जमकर हंगामा किया। इस दौरान उसने एसएस के कमरे में टेबल पर रखे शीशे को चकनाचूर कर दिया। मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन इस घटना को लेकर रेलवे अफसरों में गुस्सा जरूर रहा। हंगामा करने वाला रेलकर्मी पहले से ही निलंबित चल रहा है।
घटना उस समय की है, जब दोपहर के वक्त स्टेशन अधीक्षक अपने कमरे में बैठे विभागीय कामकाज निपटा रहे थे। इसी बीच कुछ और अधिकारी वहां आकर बैठ गए और बातचीत होने लगी। बातचीत चल ही रही थी कि एक रेलकर्मी वहां पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। वहां मौजूद रेलवे अफसरों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए रेलकर्मी का पारा कम नहीं हो रहा था। वह लगातार रेलवे के उच्चाधिकारियों को देख लेने की धमकी भी दे रहा था।
इसी बीच हंगामा कर रहे रेलकर्मी ने टेबल पर शीशे को तोड़ दिया। इससे कमरे में मौजूद अधिकारी बाहर भागे तो प्लेटफार्म में यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। इसके बाद हंगामा करने वाला रेलकर्मी वहां से रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि गौरीगंज में तैनात रहे एक रेलकर्मी को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और नशा करने के आरोप में निलंबित किया गया था। वही रेलकर्मी यहां आया था और हंगामा कर रहा था। उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह हंगामा करने के बाद भाग गया।