{"_id":"5bcccd8fbdec22695941606c","slug":"21540148623-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार में नहीं सेट हो रहा रूट, सिग्नल और पीडब्ल्यूआई में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाहार में नहीं सेट हो रहा रूट, सिग्नल और पीडब्ल्यूआई में ठनी
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ऊंचाहार रेलवे स्टेशन के नजदीक उन्नाव और रायबरेली को जाने वाले ट्रैक के रूट चेंज पॉइंट पर दो दिन से गड़बड़ी है जिससे रेलवे के सिग्नल और पीडब्ल्यूआई विभागों में ठन गई है।
दोनों ही एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं लेकिन अब तक फाल्ट ढूंढे नहीं मिल रहा है। अगर यही हाल रहा तो हरचंदपुर के न्यू फरक्का हादसे की तरह यहां भी हादसा होते देर नहीं लगेगी।
ट्रेनों को भी रोक कर चलाया जा रहा है लेकिन अफसर इससे इनकार कर रहे हैं। जिम्मेदार लोग इसे सामान्य प्रक्रिया बताकर टाल रहे हैं और कह रहे हैं कि कहीं कोई समस्या ही नहीं है।
विज्ञापन
ऊंचाहार स्टेशन से रायबरेली और उन्नाव की तरफ जाने के लिए हाईवे के निकट स्थित क्रॉसिंग के पास रूट चेंज पॉइंट है जहां ट्रेनों को अपनी-अपनी लाइनों पर जाने के लिए रूट सेट किया जाता है।
यहीं पर शनिवार से फाल्ट है जिससे रूट सेट करने में दिक्कत आ रही है और समय लग रहा है। इसे दूर करने के लिए सिग्नल और पीडब्ल्यूआई विभाग की टीमें लगी हुई हैं लेकिन फाल्ट की सही वजह अब तक ढूंढे नहीं मिल सकी है।
सिग्नल वाले इसे पीडब्ल्यूआई की कमी बता रहे हैं तो दूसरी तरफ पीडब्ल्यूआई के लोग सिग्नल सिस्टम में खराबी बता रहे हैं।
हरचंदपुर में भी न्यू फरक्का हादसे के बाद इसी तरह शुरुआती दौर में सिग्नल और पीडब्ल्यूआई के बीच ठनी थी। फिलहाल कमी कुछ भी हो, अगर ऊंचाहार में खामी खोजकर जल्दी दुरुस्त नहीं किया गया तो घटना की आवृत्ति होते देर नहीं लगेगी।
सूत्रों के मुताबिक इन रूटों पर गाड़ियों का संचालन सुबह और शाम के समय ज्यादा रहता है जिससे मेंटीनेंस वर्क दिन में या फिर रात में कराया जा रहा है।