फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   महराजगंज के बीडीओ व नायब तहसीलदार समेत चार को चेतावनी

महराजगंज के बीडीओ व नायब तहसीलदार समेत चार को चेतावनी

Wed, 03 Oct 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज के बीडीओ व नायब तहसीलदार समेत चार को चेतावनी
रायबरेली। पिछले माह महाराजगंज क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मनमानी मिलने पर खादी ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने महाराजगंज के खंड विकास अधिकारी व नायब तहसीलदार समेत चार लोगों को कठोर चेतावनी जारी की है। साथ ही कार्यों में सुधार न लाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन



खादी ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव ने बीती 12 सितंबर को महाराजगंज तहसील, थाना व अन्य कार्यों का निरीक्षण करते हुए नरायनपुर जुनिहा गांव में चौपाल लगाई थी।
विज्ञापन



सौभाग्य योजना की प्रगति बेहद खराब होने के कारण प्रमुख सचिव ने विद्युत वितरण खंड महराजगंज के अधिशासी अभियंता जय सिंह को कठोर चेतावनी दी है।


इसके अलावा तहसील से 20 गरीबों को पट्टे देने के बाद भी कब्जा न दिए जाने पर नायब तहसीलदार राम प्रकाश वर्मा को चेतावनी दी है।


गांवों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा न करने पर महाराजगंज के बीडीओ राजेश कुमार सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी शिखर शुक्ला को भी कठोर चेतावनी देकर कार्यों में सुधार लाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed