{"_id":"5a808c1c4f1c1b2d068b6177","slug":"21518373916-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ा, 250 घरों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ा, 250 घरों की बती गुल
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ा, 250 घरों की बत्ती गुल
डलमऊ (रायबरेली)। ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल जाने से पिछले दो दिनों से जोहवानटकी गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी फ्यूज को नहीं बदला गया, जिससे गांव में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
गांव के विमल, छेदी लाल गुप्ता, घनश्याम, राकेश सिंह, बजरंगी, हंसराज आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर से लगभग ढाई सौ कनेक्शन है।
इसकी क्षमता कम होने के कारण आए दिन इसका फ्यूज उड़ जाता है, जिससे ग्रामीणों को ही अपने खर्च से खराब ट्रांसफार्मर या उसके उड़े फ्यूज को बनवाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इसे बदलवाने की मांग की गई, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते अब तक पर्याप्त क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
सूचना पर खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बनाया गया है। उधर, अवर अभियंता राजीव यादव ने बताया कि जानकारी नहीं है। जांच कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।