{"_id":"5a79eddb4f1c1bb1208b7b85","slug":"21517940187-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या करके शव को सई नदी के पुल के नीचे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या करके शव को सई नदी के पुल के नीचे फेंका
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंका
परशदेपुर (रायबरेली)। डीह थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को सई नदी के पास पुल के नीचे फेंक दिया। मृतक के मुंह और कान से खून निकल रहा था।
साथ ही शरीर के कुछ हिस्से पर खाल निकली थी। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
परशदेपुर चौकी क्षेत्र के केसवापुर गांव से होकर सई नदी निकली है। नदी पर बने पुल के नीचे एक युवक (35) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी होने पर आसपास के लोगों के साथ ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नीली टी-शर्ट, काली पैंट और हाथ में लाल धागा तथा जनेऊ पहने हुए था।
उसकी हत्या करके शव को सई नदी पुल के नीचे फेंका गया। चौकी इंचार्ज श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।