फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   महिला बीडीसी सदस्य समेत तीन महिलाओं पर हमला, घायल

महिला बीडीसी सदस्य समेत तीन महिलाओं पर हमला, घायल

Sun, 28 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
महिला बीडीसी सदस्य समेत तीन महिलाओं पर हमला, घायल
महिला बीडीसी सदस्य समेत तीन पर हमला
विज्ञापन


डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची महिला बीडीसी सदस्य समेत तीन महिलाओं को पीट-पीटकर घायल कर दिया गया।


महिला बीडीसी सदस्य के सिर पर फावड़े से वार किया गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

गनेश का पुरवा मजरे प्रधानपुर में रामलखन व रामकिशोर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। बीडीसी सदस्य राजकुमारी बीचबचाव करने पहुंच गईं।

यह बात रामकिशोर को नागवार गुजरी और उसने फावड़े से महिला बीडीसी सदस्य के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे राजकुमारी घायल हो गई।

यही नहीं गांव की रहने वाली ऊषा व माधुरी भी बचाव करने पहुंची तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया गया। राजकुमारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


एसओ राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी रामकिशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed