फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नगर के विकास के लिए क्या करेंगे नवनिर्वाचित अध्यक्ष, गिनाई प्राथमिकताएं---

नगर के विकास के लिए क्या करेंगे नवनिर्वाचित अध्यक्ष, गिनाई प्राथमिकताएं---

Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
नगर के विकास के लिए क्या करेंगे नवनिर्वाचित अध्यक्ष, गिनाई प्राथमिकताएं---
नगर के विकास के लिए क्या करेंगे नवनिर्वाचित अध्यक्ष, गिनाई प्राथमिकताएं
विज्ञापन


नगर पंचायत महाराजगंज- निर्वाचित अध्यक्ष सरला साहू (भाजपा)
- साफ-सफाई व जलनिकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
- महाराजगंज नगर को बिजली कटौती से मुक्त कराएंगे।
- गरीबों, बेघरों को सरकारी कॉलोनियां दिलवाई जाएंगी।
- दिव्यांगों और बेसहारा लोगों को योजनाओं का लाभ।
- मलिन बस्तियों का संपूर्ण विकास कराने की कोशिश।

नगर पंचायत बछरावां - निर्वाचित अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रामजी (निर्दलीय)
- डोर-टू-डोर व्यवस्था के तहत साफ-सफाई के इंतजाम होंगे।
- जलनिकासी के लिए नाली और नाले का निर्माण कराएंगे।
- नगर में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने को स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।
- प्रदूषण मुक्त और सुंदर नगर बनाने के लिए पौधरोपण होंगे।
- मच्छरों से छुटकारा दिलाने को सुचारु रूप से होगी फॉगिंग।

नगर पंचायत डलमऊ- निर्वाचित अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ (निर्दलीय)
- नगर के संपूर्ण विकास के लिए काम करेंगे।
- जनता की शिकायत पर तुरंत निस्तारण होगा।
- जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराएंगे।
- साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था कराएंगे।
- पात्रों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।

नगर पंचायत ऊंचाहार- निर्वाचित अध्यक्ष शाहीन सुल्तान (सपा)
- नाली, खड़ंजा और सड़क निर्माण का कार्य होगा।
- हिन्दू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने की कोशिश।
- गरीबों, शोषितों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।
- नगर को साफ-सुथरा बनाने का हरसंभव प्रयास।
- विकास के रुके हुए सारे काम शुरू कराए जाएंगे।

नगर पंचायत परशदेपुर- निर्वाचित अध्यक्ष विनोद कौशल (भाजपा)
- नागरिकों को स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधा।
- बच्चों को शिक्षा व्यवस्था का लाभ दिलाएंगे।
- बेरोजगारों को रोजगार के अवसर दिलाएंगे।
- नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की सुदृढ़ व्यवस्था।
- बिना भेदभाव के विकास के सभी कार्य होंगे।

नगर पंचायत नसीराबाद- निर्वाचित अध्यक्ष अनीसा बानो (निर्दलीय)
- आदर्श निकाय बनाने के भरसक प्रयास होंगे।
- सड़कों और खड़ंजा मार्गों को दुरुस्त कराएंगे।
- बिना भेदभाव के विकास के सभी कार्य होंगे।
- नगर को साफ-सुथरा बनाने की कोशिश होगी।
- जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कराएंगे।

नगर पंचायत सलोन- निर्वाचित अध्यक्ष मो. अशफाक (निर्दलीय)
- नगर को स्वच्छ बनाने के लिए बेहतर इंतजाम।
- आवारा पशुओं से निजात दिलाने को बाड़ा बनाएंगे।
- वन विभाग की मदद से बंदरों का आतंक खत्म करेंगे।
- नागरिकों की समस्याएं उनके घर जाकर दूर करेंगे।
- आवागमन सुगम बनाने को सड़कें दुरुस्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed