फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ट्रक की टक्कर से बेकाबू हुई बस घर में घुसी, तीन घायल

ट्रक की टक्कर से बेकाबू हुई बस घर में घुसी, तीन घायल

Tue, 14 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बेकाबू हुई बस घर में घुसी, तीन घायल
ट्रक की टक्कर से बेकाबू बस दुकानों में घुसी, तीन घायल
विज्ञापन

सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को तड़के ट्रक की टक्कर से एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। बस पर सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। बस के यात्रियों ने बताया कि ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बस में टक्कर मार दी। कोहरा होने के कारण बस सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी। बस चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
लालगंज अझारा रोडवेज बस कानपुर से सवारियां भरकर प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी। बस पर कई यात्री सवार थे। रास्ते में कुछ यात्री उतर गए थे। महज तीन यात्री ही बस पर बैठे थे। बस के पीछे एक मौरंग लदा ट्रक आ रहा था। सलोन कोतवाली क्षेत्र के करहिया बाजार के ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो दुकानों में घुस गई। दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। श्यामलाल की बर्तन और राधेश्याम की बक्से की दुकान थी। दुकानों के अंदर सामान क्षतिग्रस्त हो गया। बस पर सवार तीन यात्रियों घायल हो गए। कारहिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर यात्रियों को बस से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बस चालक संगमलाल तथा कंडक्टर अनिल कुमार ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। लालगंज अझारा डिपो के प्रभारी एआरएम रमेशचंद्र श्रीवास्तव तथा लिपिक अखिलेश सिंह ने बताया कि बस में सवार कई लोग करहिया में उतर गए थे। केवल तीन सवारियां बस में थी। ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed