{"_id":"5a09f0284f1c1bc1678bb4ca","slug":"21510600744-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर कार और ट्रक में भिड़ंत, युवक की मौत, साथी घायल
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात बांदा-बहराइच राजमार्ग पर नट वीर बाबा मंदिर के सामने ट्रक व कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सोमवार रात करीब 8.30 बजे बांदा-बहराइच राजमार्ग पर कस्बे के निकट नट बीर बाबा मंदिर के सामने लालगंज से बछरावां की ओर आ रही कार और बछरावां से लालगंज की ओर जा रहे ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें कार चालक सर्वेश श्रीवास्तव (40) निवासी भुवनेश्वर नगर कॉलोनी कैंट वाराणसी की मौत हो गई, जबकि गाड़ी पर सवार उसका साथी अमित श्रीवास्तव (33) निवासी जगतगंज थाना चेतगंज वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर एसओ अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होेन पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि हादसे में कार चालक की मौत हुई है, जबकि उसका साथी घायल हुआ है। हादसे की जानकारी मृतक के परिवारीजनों को दे दी गई है।