{"_id":"59f0e32e4f1c1b59678b7b26","slug":"21508959022-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास के निरीक्षण में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास के निरीक्षण में खुली पोल
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर वीडीओ सस्पेंड
रायबरेली। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव ने बुधवार को कई गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौैरान केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना में वीडीओ संजय सिंह की लापरवाही मिलने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया। अफसरों के मुताबिक वीडीओ की ओर से लाभार्थियों को न तो निर्माण कार्य की सूचना दी गई और न ही जो निर्माण कार्य कराए गए, उसमें मानक का ध्यान दिया गया। वीडीओ को महराजगंज ब्लॉक से अटैच कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण की जांच बीडीओ महराजगंज को सौंपी गई है।
प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव बुधवार को यहां पहुंचे और विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए गांवों का जायजा लिया। सबसे पहले हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के गुलूपुर गांव पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गरीबों को पक्की छत मुहैया कराने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में लापरवाही की बात सामने आई। लाभार्थियों ने योजना में मनमानी किए जाने की बात बताई। प्रमुख सचिव के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी एके वैश्य ने ग्राम विकास अधिकारी गुलूपुर हरचंदपुर संजय सिंह को सस्पेंड कर दिया।
डीडीओ ने निलंबन में पत्र में कहा है कि वीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत निर्माण के संबंध में लाभार्थियों को समुचित जानकारी नहीं दी है। अपने दायित्वों का निर्वहन वीडीओ ने नहीं किया। मानक के अनुरूप आवासों का निर्माण न कराने एवं समुचित पर्यवेक्षण न करने तथा समय से लाभार्थियों को द्वितीय किश्त निर्गत नहीं कराया गया। प्रमुख सचिव को सत्यापन के समय आवासों की सही स्थिति नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
इस वजह से वीडीओ को सस्पेंड किया गया है। इसके बाद प्रमुख सचिव बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के खैरहनी, ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के अरखा गांव में विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। मनरेगा के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका लाभ हर हाल में पात्र लोगों को मिले। इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर सीडीओ देवेंद्र पांडेय, पीडी इंद्रसेन सिंह, डीसी मनरेगा अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।