{"_id":"59dbc3b84f1c1baf678b4dea","slug":"21507574712-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में सड़क पर उतरकर व्यापारियों ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में सड़क पर उतरकर व्यापारियों ने दिखाई ताकत
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी
रायबरेली। जीएसटी के विरोध में सोमवार को व्यापारी सड़क पर उतरे। जीएसटी का सरलीकरण करो, जेल-जुर्माना नहीं सहेंगे, व्यापारी एकता जिन्दाबाद आदि नारे लगाते हुए सोमवार को व्यापारी सड़क पर उतरकर अपनी ताकत का एहसास कराया। बाइक रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा की अगुवाई में पदाधिकारियों और व्यापारियों ने विशंभर मार्केट से जुलूस निकाला, जो सब्जी मंडी, मालखाना, कैपरगंज, अरखा मार्केट, दक्षिणी जहानाबाद, बस स्टेशन, कोतवाली रोड, घंटाघर, सुपर मार्केट, हाथी पार्क, डिग्री कॉलेज होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचकर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुणा जेटली को संबोधित 49 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार को सौंपा।
मंडल के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने ज्ञापन में कहा कि जीएसटी व्यापारियों के लिए काला कानून साबित हो रहा है। व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला महामंत्री जावेद अहमद खान ने कहा कि व्यापार पर इंस्पेक्टर राज का सरकारी पहरा स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार को समय रहते विसंगतियों को दूर कर सरलीकरण की मांग पूरी करनी होगी। जीएसटी में व्याप्त विसंगतियों के सामने आने के बाद देशी खुदरा कारोबार में लगातार गिरावट आई, जिससे साल की पहली तिमाही में सरकार के खजाने में अस्सी हजार करोड़ रुपये के राजस्व की क्षति हुई। प्रदर्शन करने वालों में अतुल श्रीवास्तव, मुकेश रस्तोगी, गुरजीत सिंह तनेजा, विवेक शुक्ला, महेंद्र अग्रहरि, सर्वेश नारायण सिंह, पीके यादव, अभिलाष कौशल, सुमित गुप्ता आदि शामिल रहे।