फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में हाईअलर्ट

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में हाईअलर्ट

Sun, 13 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में हाईअलर्ट
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट
विज्ञापन

रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस को सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में शनिवार रात रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों की तलाशी ली गई। यात्रियों के बैग चेक किए गए। होटलों, ढाबों पर चेकिंग की गई, ताकि आजादी के मौके पर कोई गड़बड़ी न हो सके। एसपी शिवहरि मीणा ने कुछ पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में रहकर संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और समस्त थानेदारों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
15 अगस्त को सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है। इसी दिन जन्माष्टमी भी पड़ रही है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे का मुआयना किया। यात्रियों के सामानों की जांच की। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। थानाध्यक्ष चंद्रहास मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने पूरे स्टेशन का जायजा लिया। वहीं सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय ने सदर कोतवाल अशोक त्रिपाठी, इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज अरविंद पांडेय के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के अलावा ढाबों, होटलों की चेकिंग की। साथ ही होटल संचालकों से संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की बात कही। एसपी का कहना है कि आजादी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन


झंडे खरीदने के लिए बाजारों में भीड़
रायबरेली। हर कोई स्वतंत्रता दिवस के रंग में नजर आने लगा है। बाजारों में झंडे खरीदने के लिए बच्चों के साथ ही बड़े दुकानों पर पहुंच रहे हैं। शहर के सुपर मार्केट, घंटाघर चौराहा, कैपरगंज, रतापुर चौराहा में झंडे की दुकानें लगी रही। पांच रुपये से लेकर 15 रुपये तक झंडे बिके। दुकानदार दिनेश कुमार ने बताया कि झंडे के अलावा बिल्ले की भी लोग मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed