फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एनटीपीसी के खिलाफ धरने पर बैठेंगे विधायक मनोज पांडेय

एनटीपीसी के खिलाफ धरने पर बैठेंगे विधायक मनोज पांडेय

Tue, 25 Jul 2017 01:18 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी के खिलाफ धरने पर बैठेंगे विधायक मनोज पांडेय
एनटीपीसी के खिलाफ धरना देंगे विधायक मनोज
विज्ञापन

रायबरेली। प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार से सपा के विधायक डॉ. मनोज कुमार ने रोहनिया ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की बैठक में उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण का भरोसा दिया। इस दौरान कई लोगों ने एनटीपीसी ऊंचाहार के ऐशपांड के आसपास की करीब 10 ग्राम पंचायतों में सीपेज की समस्या और संक्रामक रोगों के बारे में बताया। इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस समस्या को लेकर जल्द ही धरना दिया जाएगा। ब्लॉक प्रभारी व प्रधान मुन्ना यादव ने कहा कि यहां पर स्थानीय लोगों के बजाय बाहरी को रोजगार दिया जा रहा है। सपा नेता रामफेर पासी ने कहा कि क्षेत्र का पेयजल दूषित हो रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एनटीपीसी विकास के धन का बंदरबाट कर रही है। ऐशपांड से लोग बीमार हो रहे हैं। युवाओं को काम नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर कई गांवों के प्रधान व पूर्व प्रधान संदीप, अशोक यादव, बैजनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed