{"_id":"595a987b4f1c1b6b308b456c","slug":"21499109499-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी ठप घरों में घुस रहा गंदा पानी, डीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी ठप घरों में घुस रहा गंदा पानी, डीएम को ज्ञापन
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निकासी ठप घरों में घुस रहा गंदा पानी
रायबरेली। शहर के नया पुरवा मोहल्ले के नागरिक जल भराव की समस्या से परेशान हैं। हल्की बरसात होने पर घरों में पानी घुस जाता है। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को मोहल्ले के नागरिकों ने जिलाधिकारी अभय सिंह से मिलकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। मोहल्ले की गीता देवी, सूरज, रामरसायन, देवता आदि ने बताया कि मोहल्ले में जल निकासी की सुविधा नहीं होने से बरसात का पानी घरों में घुसने लगता है। यह समस्या कई सालों से है। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन निराकरण नहीं हुआ। जलभराव होने से महामारी फैलने के साथ कई मकान भी गिर चुके हैं। डीएम ने नगर पालिका के ईओ को जांच कर आवश्यक कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।